बाढ़ क्षेत्रो के संवेदनशील व अति संवेदनशील तटबंधों का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने गुरुवार को तहसील खडडा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ के दृष्टिगत संवेदनशील /अति संवेदनशील तटबंधों ग्राम पंचायत हनुमानगंज के छितौनी तटबंध , मदनपुर सुकरौली/ भेड़ियारी के ठोकर नंबर 02, महादेवा का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड, उपजिलाधिकारी खडडा,तहसीलदार एवं अन्य उच्च अधिकारियों के साथ किया। जिलाधिकारी ने हनुमानगंज गांव के सामने नारायणी नदी के छितौनी बांध के ठोकर व बंधे का निरीक्षण कर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता दृष्टि बनाए रखने हेतु बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित किया। लॉन्चिंग अप्रॉन के निर्धारित लंबाई से कम पाए जाने पर मानक के अनुसार उसे पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए तथा बोल्डर , पेंचिंग व नीचे बोरी नही डालने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई , जिस पर बोल्डर हटाकर मिट्टी का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। तत्पश्चात बांध के ठोकर एवं स्पर सी पर बरसात में रेन कट व रेट होल के मरम्मत का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान मदनपुर सुकरौली/भेड़ियारी के ठोकर नं. 2 पर बाढ़ से बचाव व बंधे की सुरक्षा के लिए लगाए गए परक्यूपाइन का निरीक्षण भी किया । निरीक्षण दौरान उन्होंने सभी पहलुओं पर चर्चा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने नदी के कटान से प्रभावित गांव महदेवा का निरीक्षण कर नदी के कटान को रोकने के लिए लगाए गए परक्यूपाइन कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों व ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर महादेवा गांव के समीप राहत शिविर , सोलर लाइट लगाने हेतु बीडीओ खडडा को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से बचाव के लिए तटबंधों की सुरक्षा सहित लोगों की सुरक्षा आदि के सभी जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिये।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र, उप जिलाधिकारी खड्डा आशुतोष, तहसीलदार सुमित सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड कुशीनगर, एसडीओ मनोरंजन कुमार, बीडीओ विनीत यादव सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी, आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

64 ठिकानों पर पुलिस का एक साथ धावा, 17 क्विंटल लहन और 770 लीटर कच्ची शराब नष्ट

तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…

4 hours ago

यूपीआई में 2000 की जगह 10000 एवं मासिक एक लाख के बजाय पांच लाख की राशि निर्धारित करें – उपेंद्र नाथ

मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…

4 hours ago

₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…

4 hours ago

पोषण योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त, सीडीपीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…

5 hours ago

जिलाधिकारी की पहल से मीना देवी को मिलेगा आयुष्मान कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…

5 hours ago