संदिग्ध हालत में फंदे से झूलती मिली थी विवाहिता
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर कोतवाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत महुअवां वार्ड नंबर- दस निवासी अवधेश पुत्र रामराज ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री पूनम की हत्या दहेज के कारण उसके ससुराल वालों द्वारा किया गया है। उन्होंने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी पूनम की शादी गोविन्द नामक युवक से हुई थी। विवाह के बाद पूनम को ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति गोविन्द, सास रम्भा और देवर सोनू तीन लाख रुपये नकद व एक सोने की चेन की मांग कर रहे थे।जिसकी जानकारी पूनम स्वयं उन्हें कई बार दे चुकी थी, जिसके संबंध में कई बार पंचायत व थाने में शिकायत भी की गई थी। बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे पूनम से उनकी अंतिम बार बात हुई थी,जिसमें उसने बताया कि उसे फिर से दहेज को लेकर मारा-पीटा जा रहा है।
बाद में परिजनों को सूचना मिली कि पूनम की हत्या कर दी गई है। जब परिजन मिठौरा बाजार पहुंचे तो वहां पूनम का शव पड़ा हुआ देखकर अवाक रह गए।लिखित सूचना देकर उक्त के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया गया है। इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और साथ ही मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी मृतका के पति, सास,और देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…