पडरौना/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा शुक्रवार को तहसील पडरौना के ग्राम गोपालपुर में खरीफ फसल धान की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने वहाँ उपस्थित किसानो से धान की फसल की किस्म, पैदावार, फसल पर वर्षा का प्रभाव आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। लगभग 0.267 हेक्टेयर में अवस्थित धान की फसल की क्रॉप कटिंग जिलाधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी ने धान के बीज का क्रय कहाँ से किया गया इस बात की भी जानकारी ली। उन्होनें धान की बालियों का भी निरीक्षण किया कि वे समुचित रूप से काटे जाने योग्य हैं कि नहीं। उपस्थित तहसीलदार पडरौना को क्रॉप कटिंग के संदर्भ में आवश्यक निर्देश भी दिए।
आज के दौर में जब भ्रम, दिखावा और नकारात्मकता तेजी से बढ़ रही है, तब…
माहे रमजान में पुलिस रूट मार्च: मऊ के कोपागंज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, रोजेदारों को…
कर्नाटक के बागलकोट शहर में गुरुवार (19 फरवरी) को Chhatrapati Shivaji Maharaj जयंती के मौके…
मऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.530 किलो चरस के साथ अंतरजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार, 75…
झारखंड में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप: धनबाद, रांची, गिरिडीह समेत कई जिलों में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…