कम्पोजिट विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा शुक्रवार को तहसील पडरौना के कम्पोजिट विद्यालय सेमरा हरदो,व परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा 04, कक्षा 06 और कक्षा 08 में गए, वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों से हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़वाई, और गणित के समीकरण और सवाल भी हल करवाये। उपस्थित छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी ने पूछा कि विद्यालय नियमित आते हो कि नहीं, किस खेल में रुचि है, किताबों और ड्रेस की उपलब्धता के बारे में भी जाना।
जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। कुछ बच्चों के ड्रेस में नहीं होने का, कारण पूछा तथा उन्हें ड्रेस की उपलब्धता हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा को निर्देशित किया।कक्षा 04 के निरीक्षण दौरान फर्नीचर नहीं होने पर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन प्रसाद खरवार को फर्नीचर हेतु निर्देशित किया।
प्रधानाध्यापक निसार अहमद द्वारा विद्यालय के कुल छात्र व छात्राओं की संख्या 484 बताई गई, तथा कुल शिक्षकों की संख्या 08 बताई गई।
इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, वहां उपस्थित बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा गया जिलाधिकारी ने मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकत्री से बच्चों हेतु खिलौने के बारे में भी पूछा, वजन मशीन को भी देखा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य से जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनने वाले खाना के बारे में भी जानकारी ली। डी एम ने परिसर स्थित निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

7 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

7 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

7 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

8 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

8 hours ago