शादी का झांसा देकर शोषण और दहेज मांग का आरोप, मंगेतर समेत परिजनों पर FIR

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गुडंबा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि सीतापुर निवासी गेस्ट हाउस संचालक मंगेतर ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया, लाखों रुपये हड़प लिए और बाद में दहेज की मांग कर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2021 में उसकी दोस्ती सीतापुर के इटिया निवासी प्रखर वर्मा से हुई थी। प्रखर लखनऊ में एक गेस्ट हाउस का संचालन करता है। दोस्ती के दौरान आरोपी ने शादी का वादा किया और इसी भरोसे पर उसने शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि इस दौरान प्रखर वर्मा ने अलग-अलग तारीखों में एनईएफटी, आरटीजीएस, यूपीआई और नकद के जरिए उससे और उसकी मां से कुल करीब 12.56 लाख रुपये ले लिए।

पीड़िता का कहना है कि परिवार की सहमति से एक अक्तूबर 2025 को दोनों की सगाई कर दी गई थी। इसके बाद 11 फरवरी 2026 को शादी की तारीख तय हुई। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन सगाई के बाद हालात बदल गए। आरोप है कि प्रखर वर्मा, उसके पिता प्यारे लाल वर्मा, बहन उत्कर्षा वर्मा और बहनोई रोहित कश्यप ने दहेज में चौपहिया गाड़ी, सोने के आभूषण और 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

ये भी पढ़े – WPL 2026: RCB की ऐतिहासिक जीत, अवॉर्ड्स और इनामी राशि की बरसात

युवती के मुताबिक, उसके परिवार ने इतनी बड़ी रकम और महंगे दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई। इसके बाद आरोपियों ने शादी से इनकार कर दिया और सगाई तोड़ने का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इसके अलावा युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस पूरे घटनाक्रम से वह मानसिक और सामाजिक रूप से टूट गई। अंततः उसने हिम्मत जुटाकर गुडंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रखर वर्मा और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला एक बार फिर शादी के नाम पर शोषण और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को उजागर करता है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जाएगी, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

8 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

8 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

8 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

9 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

9 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

9 hours ago