आकांक्षात्मक ब्लॉक पंदह का निरीक्षण: नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, लापरवाही पर जताई नाराजगी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आकांक्षात्मक विकास खंड पंदह का शनिवार को निरीक्षण करने पहुंचे नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय से लेकर विभिन्न ग्राम पंचायतों व विद्यालयों तक विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर मिली अनियमितताओं पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।
निरीक्षण की शुरुआत नोडल अधिकारी ने पंदह ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर की, जहां उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ 50 प्रमुख इंडिकेटर्स के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंदह और वहां के प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
बिछीबोझ स्थित प्राथमिक विद्यालय में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने के बाद वे ग्राम पंचायत खड्सरा पहुंचे। यहां सामुदायिक शौचालय की बदहाली और गंदगी देखकर वे खासे नाराज दिखे। पंचायत बजावन खड्सरा का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
आरआरसी सेंटर खाली मिलने पर अधिकारी ने तीखी नाराजगी जताई और इसे तुरंत क्रियाशील करने का निर्देश दिया। सूखे पड़े अमृत सरोवर को देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र पानी भरवाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय बहेरी में टूटी हुई पानी की टोटियां देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और जल आपूर्ति बाधित रहने पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद कंपोजिट विद्यालय एकइल और प्राथमिक विद्यालय उसका का निरीक्षण किया गया। अंत में उन्होंने स्वदेशी महिला स्वयं सहायता समूह की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और समूह की महिलाओं से संवाद भी किया।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने साफ संदेश दिया कि आकांक्षात्मक जिले की छवि सुधारने के लिए योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन अनिवार्य है। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

21 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

21 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

21 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago