नशा मुक्त न्यायालय परिसर बनाने का सामूहिक संकल्प

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन परिसर में संगोष्ठी का आयोजन कर नशा मुक्त न्यायालय परिसर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।संगोष्ठी में अधिवक्ता,समाजसेवी समेत तमाम कानूनविद, विधि विशेषज्ञ व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।रूल ऑफ लॉ सोसाइटी की ओर से आयोजित “नशा मुक्त समाज व न्यायालय परिसर” विषयक पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुऐ बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम जी बाजपेई ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए घातक है हम सबको नशा उन्मूलन के लिये सामूहिक प्रयास करना चाहिए तभी नशा मुक्त समाज व न्यायालय परिसर नशा मुक्त बना रह सकेगा।आयोजक रूल ऑफ लॉ सोसाइटी संयोजक (अवध क्षेत्र)संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने तम्बाकू व तम्बाकू से बनने वाले अन्य नशा पदार्थ से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगो को अवगत कराया तथा नशा मुक्त समाज व न्यायालय परिसर बनाने के लिए संगठन द्वारा चलाये जा रहे जन जागरण महाअभियान में हर संभव सहयोग का आवाहन किया।संविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी एडवोकेट ने नशा से होने वाले असाध्य बीमारियों के बारे मे अवगत कराते हुए तम्बाकू व तम्बाकू के प्रयोग से बनने वाले घातक नशीले पदार्थो से दूर रहने का आवाहन किया तथा नशा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जन जागरण अभियान को सफल बनाने में जन सहभाग की बात कही।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ पंकज श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी डॉ राधेश्याम गुप्ता ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी जिला संयोजक प्रमोद सिंह चौहान एडवोकेट ने किया । आयोजित संगोष्ठी में प्रमुख रूप से शोभित शुक्ला एडवोकेट, रोहित मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन मुरारी गोंड, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी, संघ विचारक अशोक कुमार, पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, न्यायालय सुरक्षाकर्मी महेन्द्र सिंह, सौरभ तिवारी, पर्यावरणविद धीरेन्द्र शर्मा, समाजसेवी शशांक श्रीवास्तव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे ।समापन अवसर पर रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के तत्वावधान में नशा मुक्त न्यायालय परिसर बनाये रखने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

12 minutes ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

19 minutes ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

24 minutes ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

25 minutes ago

ऋषि पंचमी का पर्व15 सितम्बर को आचार्य अजय शुक्ल ने बताया व्रत का महत्व

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले…

29 minutes ago

बेटी की शादी से पहले चूल्हे की चिंगारी ने जला दिए अरमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे गरीब परिवार के अरमानों…

36 minutes ago