अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की वृहद स्तर पर करें तैयारी: जिलाधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के सम्बन्ध में आहूत हुई महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों,तहसीलदारों, मुख्य चिकित्साधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को सबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंततराष्ट्रीय योग सप्ताह को पूरे मनोयोग से मनाया जाना है। सभी विभागों को 15 जून को अपने अपने विभागोंमें योग सप्ताह का उद्घाटन एवं 21 जून को मुख्य कार्यक्रम में अच्छी तरह संपादित करना है तथा इसे पोर्टल पर अपलोड भी करना है ताकि जनपद से अधिक से अधिक लोगों की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जा सके।कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. रंजन वर्मा ने बताया कि आगामी 15 जून को इंदिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः जन प्रनिधियों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। उसके पश्चात प्रतिदिन योग प्रोटोकाल के अनुसार लोगों को योगाभ्यास कराया जा सके। नगर पालिका के सहयोग से जनपद में दो पार्कों को इंदिरा उद्यान एवं घंटाघर पार्क को योग पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा।मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से समस्त सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों,आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योगाभ्यास होना है। इसके साथ ही ज़िला कारगर,समस्त थानों, एसएसबी बटालियन में तकनीकी शिक्षा,चिकित्सा संस्थान में योग अभ्यास एवं आयुष महाविद्यालय, प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्चतर विद्यालयों में ,विविध प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियों आदि कार्यक्रम किये जायेंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम हेतु एक व्हाट्स एप्प ग्रुप बना लिया जाए ताकि सभी विभागों से संवाद स्थापित कर कार्यक्रम को उन्नति प्रदान की जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दीपावली पर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, डीएम-एसपी ने किया पैदल गश्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को…

9 hours ago

समाधान दिवस में 130 शिकायतें, 22 का मौके पर निस्तारण

डीएम ने खलीलाबाद में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश…

9 hours ago

मऊ की जनता त्रस्त, विधायक अदालती मुकदमों में व्यस्त: शक्ति सिंह ने अब्बास अंसारी से पूछे सात सवाल

30 वर्षों की राजनीति पर उठाए सवाल, बंद कपड़ा मिलों के पुनरुद्धार, बुनकरों के रोजगार…

9 hours ago

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की व्यापक तैयारी, गोरखपुर के 327 घाटों पर सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

24 प्रमुख छठ स्थलों पर विशेष व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी…

9 hours ago

मानसिक मंदित आश्रय गृह के बच्चों संग पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और मोमबत्तियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली का पर्व केवल दीप जलाने का ही नहीं, बल्कि दूसरों…

9 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 52 वर्षीय अधेड़ की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मुख्य मार्ग पर रुद्रवार स्थित काली माता मंदिर के…

9 hours ago