बारी बिल्डिंग हादसा संबधित जांच कमेटी गठित मनपा के 6 कर्मचारियों को नोटिस

भिवंडी/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी शहर निजामपुर महानगर पालिका प्रभाग समिति चार के अंर्तगत धोबी तालाब, साहिल होटल के पास दो मंजिला बिल्डिंग दो भागों में बट कर गिर जाने के कारण बडा हादसा हो गया, इस हादसे में मलबे में दबकर एक वर्षीय मासूम बच्ची तस्लिम कौसर मोमिन,और ४० वर्षीय महिला उइमा लतिफ मोमिन की मौत हो गई थी। और इस हादसे में 35 वर्षीय बुसरा आतिक मोमिन, 4 वर्षीय उरसा अतिक मोमिन, 50 वर्षीय फरजाना लतिफ मोमिन, 7 वर्षीय आदिमा अतिक मोमिन और 55 वर्षीय लतिफ मोमिन कुल 6 लोगों को घायल अवस्था मे ठाणे की टीडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया था, जिनका अल मोईन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पालिका के प्रशासक व आयुक्त अजय वैद्य ने खुद घटना स्थल का दौरा कर घायलों से मिलने के लिये अस्पताल पहुचे, दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए आश्वासन भी दिया। घटना को गम्भीरता से लेते हुए पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने प्रभाग के संबधित अधिकारी फरहान नाचन,शहर विकास विभाग प्रमुख सार्किब खर्बे,तत्कालीन बीट निरीक्षक अजय गायकवाड़, महेन्द्र जाधव,तत्कालीन सहायक आयुक्त गिरीश घोष्टेकर, क्षेत्रिय लिपिक व वसूली कर्मचारी सी.बी.चंदरम, वर्तमान प्रभारी सहायक आयुक्त बालाराम जाधव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। और अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके के नेतृत्व में एक जाँच गठित की गई है। उक्त इमारत लगभग 42 साल पुरानी बताई जारही है। पालिका के नियमानुसार 30 वर्ष पुरानी इमारत होने के बाद इमारत को धोकादायक घोषित किया जाना चाहिये था। किन्तु इस इमारत को धोखादायक घोषित नहीं किया गया था। और ना ही कोई नोटिस जारी किया गया था।
अगर पुरानी हादसाओं पर कार्रवाई की बात करें तो जिलानी बिल्डिंग हादसे में पटेल कंपाउंड में 21 सितंबर 2020 को चार मंजिला ईमारत का एक हिस्सा रात्री साढ़े तीन बजे हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की जांच नारपोली पुलिस कर रही थी। तत्कालीन आयुक्त डाॅ.पंकज आशिया ने सहायक आयुक्त सुदाम जाधव और कनिष्ठ अभियंता दूधनाथ यादव को निष्क्रियता के लिए निलंबित कर दिया था। और इस मामले की जांच के लिए आदेश दिये थे। नारपोली पुलिस ने सहायक आयुक्त सुदाम जाधव,बीट निरीक्षक सुनिल बगल तथा क्षेत्रीय लिपीक प्रफुल्ल तांबे को दोषी पाया था। जिसके कारण तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।अब साहिल होटल बारी बिल्डिंग हादसे की जांच के बाद पालिका कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होती है ।
हालांकि नोटिस जारी होने के बाद कर्मचारी अपने बचाव के लिए जगह-जगह चक्कर लगा रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

17 minutes ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

29 minutes ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

37 minutes ago

GATE-2026 में डीडीयू के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, छात्राओं की बढ़ी भागीदारी बनी खास उपलब्धि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के पचास से अधिक…

2 hours ago

डॉ. लोहिया जयंती पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, विचारों पर चलने का लिया संकल्प

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के…

2 hours ago

नव वर्ष शोभायात्रा का किया गया भव्य स्वागत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)l नव वर्ष क़ी भव्य शोभा यात्रा क्षेत्र का भ्रमण कर बरहज नगर…

2 hours ago