तेंदुए के हमले में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के बिछिया निशानगाड़ा रेंज के अंतर्गत ग्रामसभा रमपुरवा के मजरा हरैय्या में शनिवार शाम को घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज अंतर्गत हरैय्या गाँव निवासी राकेश वर्मा का 5 वर्षीय पुत्र शिवम शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकल कर आए तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही बालक चीखने लगा। बालक के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़। तेंदुए को देखकर परिवार व आसपास के लोगों ने हांका लगाया। जिस पर तेंदुआ बालक को घायल कर जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में घायल बालक को परिवार के लोग लहुलुहान हालत में पीएचसी सुजौली लेकर गए। जहाँ से बालक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में आठ घंटे के इलाज के बाद बालक की मौत हो गई।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने की कार्य वाई शुरू कर दी है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि वन कर्मियों को गाँव भेजा गया है। मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Deoria News: भूमि विवाद मामले में जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, पीड़ित ने फर्जी नाम दर्ज कराने का लगाया आरोप

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सरकंडा में भूमि विवाद का मामला…

6 hours ago

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

8 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

8 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

8 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

13 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

14 hours ago