कुत्तों के हमले से बारहसिंघा घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l गंगा-जमुनी गाँव के निकट जंगल से भटक कर आए एक बारहसिंघा को कुत्तों ने नोच कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड को हटाकर किसी तरह बारहसिंघा की जान बचाई। बारहसिंघा को वन विभाग को सौंप दिया गया है, इलाज के बाद बारहसिंघा को जंगल में छोड़ दिया गया।

ब्लॉक विशेश्वरगंज बहराइच और श्रावस्ती जिले की सीमा पर स्थित है। श्रावस्ती के जंगलों से अक्सर वन्यजीव भटक कर आबादी में आ जाते हैं। इसी के तहत एक बारासिंघा रात में भटक कर विशेश्वरगंज विकास क्षेत्र के ग्राम सभा लोधेजोत के ग्राम गंगा जमुनी गाँव के पास आ गया। बारहसिंघा को अकेले पाकर गाँव के कुत्तों ने हमला कर उसे नोच कर लहुलहान कर दिया। कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर गाँव के लोग एकत्रित हुए तो बारहसिंघा को देखकर ग्रामीणों ने कुत्तों के झुंड को हटाया इसके बाद बारहसिंघा को अपने कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी।
वन दरोगा नरेंद्र शुक्ल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कुत्तों के हमले में जख्मी बारहसिंघा को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। पशु चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बारहसिंघा को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

10 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

10 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

11 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

11 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

11 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

11 hours ago