नौतनवां विधायक की मांग पर तारबाड़ लगाने की पहल शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के जंगल के निकटवर्ती गांवों के किसानों की समस्या को लेकर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने वन मंत्री से मिलकर जंगल सीमा पर तारबाड़ लगवाने की मांग किया। उन्होंने वन मंत्री से कहा कि जंगल के किनारे ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया, चमैनिया, पिपरा सोहट, मैरी पिपरा, बेलास पुर, लक्ष्मीपुर कैथवलिया, हरमंदिर कला, बड़हरा, विश्वंभरपुर, पिपरिया, जंगल गुलरिहा, नवाबी घाट आदि गांव जंगल से सटे होने के कारण गांवों में जंगली जानवरों द्वारा किसानों की फसल बर्बाद कर दी जाती है जिससे किसानों के खून पसीने की गाढ़ी कमाई जंगली जानवर आये दिन नष्ट कर देते हैं। किसानो की गंभीर समस्या पर नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी द्वारा पहल करते हुए वन मंत्री को पत्र लिखकर जंगल के किनारे तारबाड़ लगवाने व सुरक्षा खाई कराने के लिए अवगत कराया था। जिसे गम्भीरता से लेते हुए वन मंत्री ने डीएफओ महराजगंज को तत्काल स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ निर्जन सुर्वे ने जंगल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस खबर से जंगल के किनारे बसे हुए गांवों के किसानों में खुशी की लहर है।

Karan Pandey

Recent Posts

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

3 minutes ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

10 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

11 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

2 days ago