सिटीजन फोरम की पहल, हिंदी की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित

सूर्यांश प्रथम, इच्छा द्वितीय व आदित्य सिंह को मिला तृतीय स्थान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर से एक वर्ष पूर्व शुरू किए गए हिंदी की पाठशाला कार्यक्रम के अंतर्गत महराजगंज के गांधी नगर स्थित कॉस्मोपॉलिटन स्कूल में हिंदी की वर्तनी को लेकर कठिन शब्द लिखो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फोरम के अध्यक्ष डॉ आर के मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी की वर्तनी को शुद्ध किए जाने तथा हिंदी व्याकरण को बच्चे अच्छी तरह से जाने तथा हिंदी के प्रति उनका झुकाव बढ़े और वह हिंदी शुद्ध बोलना जाने इसके लिए फोरम द्वारा इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन पिछले एक वर्ष से निरंतर हो रहा है और आगे भी होता रहेगा l उन्होंने कहा कि प्रतिभाएं बहुत हैं आवश्यकता उन्हें सही मार्ग पर ले जाना है और इसके लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होने चाहिए l
फोरम के सचिव डॉ घनश्याम शर्मा ने कहा कि हिंदी सभी को जाननी चाहिए हिंदी और हिंदुस्तान दोनों हमें अपने जीवन में उतारना होगा,इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ेगी l
फोरम के कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने कहा कि कठिन शब्द की प्रतियोगिता के अतिरिक्त वाद विवाद और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर इस दिशा में और अच्छे प्रयास करने चाहिए उन्होंने कविता के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया l
इस प्रतियोगिता में सूर्यांश गुप्त को प्रथम, इच्छा चौधरी को द्वितीय तथा आदित्य सिंह यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।इन तीनों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l अमन शर्मा आयुषी कुमारी अर्चना प्रजापति सिद्धि मिश्रा अनामिका यादव सुहानी यादव श्रेया यादव अनन्या शर्मा पूजा प्रजापति और अर्पित प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल और प्रमाण- पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के निदेशक महेंद्र जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और इस प्रकार के प्रतियोगिताओं के महत्व की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉ शांति शरण मिश्र ने किया जबकि प्रधानाचार्य श्वेता नंद जयसवाल ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में कुल 36 छात्र छात्राओं ने प्रतिभा किया। इस दौरान शिक्षक प्रदीप कौशिक, श्याम करण यादव, मंजू सिंह सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago