ट्रक और डबल डेकर बस की जोरदार टक्कर में पांच की मौत

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l अलीगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात करीब एक बजे ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए।
जानकारी मिली है कि प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ और मऊ के लिए जा रही थी। जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर 56 नंबर प्वाइंट पर पहुंची तो एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।
एक साइड से बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 15 यात्री घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पारुल(25), उसका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात शामिल हैं। मृतकों में एक महिला, तीन पुरुष और एक मासूम बच्चा है।
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर बस तेज गति से चल रही थी। अचानक ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा, ट्रक में टक्कर लगने के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद बस में फंसे लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया।
जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक एक जोरदार झटका लगा। आगे की सीटों पर बैठे लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि पीछे बैठे लोगों की चोट आई। बस यात्रियों से भरी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्षतिग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को निकाला।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

11 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

23 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago