बच्चों को कानून, साइबर ठगी, नशे से बचाव और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गयी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

छात्र-छात्राओं में आपसी समझ और सहयोग की भावना विकसित करने के साथ ही सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से इन दिनों बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में समर कैम्प का चल रहा है, जिसमे बच्चों को नित नई गतिविधियों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में कैम्प के सातवें दिन बुधवार को बैरिया ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय भीखाछपरा पर बैरिया कोतवाली की महिला पुलिस निरीक्षक कीर्ति त्रिपाठी एवं जया गोस्वामी ने बच्चों को कानून, साइबर ठगी, नशे से बचाव और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें कानून की जानकारी होना जरूरी है। इससे उनका व्यक्तित्व मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी परेशानी में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद ली जा सकती है। पुलिस को मित्र समझें और हर समस्या साझा करें। बच्चों को बताया गया कि प्राथमिकी कैसे दर्ज कराई जाती है। पुलिस से कैसा व्यवहार करना चाहिए। सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद कैसे करें, इसकी भी जानकारी दी गई। साइबर अपराध पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

बताया गया कि सोशल मीडिया और अनधिकृत एप से कई अपराध होते हैं। फोटो एडिटिंग और गेमिंग एप सुरक्षित नहीं होते। इनसे बचने की सलाह दी गई। अज्ञात नंबर से कॉल या वीडियो कॉल नहीं उठाने की हिदायत दी गई। युवाओं को मोबाइल से अनाधिकृत एप हटाने की सलाह दी गई। कहा गया कि साइबर क्राइम और नशे से बचने के लिए खुद जागरूक होना जरूरी है। साथ ही परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभाव बताना चाहिए।
स्कूल के विद्यार्थियों ने साइबर क्राइम को लेकर कई सवाल किए, जिनका इंस्पेक्टर कीर्ति त्रिपाठी ने जवाब दिए। उन्हें बताया गया कि इमरजेंसी टोल फ्री नंबर 1930 में कॉल करें। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं। निरीक्षक द्वय ने साइबर अपराध से जुड़े बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों एवं लिखित प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर बच्चों की मेहनत को सराहा। इस दौरान कैम्प का संचालनकर्ता श्यामनन्दन मिश्र, पंकज आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा पासवान एवं मीरा देवी के साथ ही अभिभावकों की उपस्थिति रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

2 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

2 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

3 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

3 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

3 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

3 hours ago