महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )।स्थानीय पनियरा स्थित संत साईं सैनिक जूनियर हाई स्कूल में एंटी रोमियो टीम थाना पनियरा द्वारा महिला सुरक्षा व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपनिरीक्षक गुप्तेश्वर सिंह ने छात्र-छात्राओं को एंटी रोमियो व यातायात नियमों की जानकारी दी तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जोर दिया। उन्होने कहा कि जीवन अनमोल है। सुरक्षित होकर घर से निकलें। हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें। दुपहिया वाह पर तीन सवारियों को न बिठाएं। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे वाहन न चलाएं। इसी प्रकार चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट के नहीं चलाना चाहिए। फायर सर्विस, एम्बुलेंस व ईमरजेंसी वाहनों को सबसे पहले जाने का रास्ता दें। अपने वाहन को सड़क पर पार्क न करें। ट्रैक्टर-ट्राली व साईकिल पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। महिला कांस्टेबल सोनाली मौर्या ने बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधी सेवाएं जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 और पुलिस अधिकारियों के सीयूजी नंबर के बारे में जानकारी दी। कभी भी आवश्यकता पड़ने पर संबंधित थाने की एंटी रोमियो टीम या उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, छात्राओं के लिए जारी किए गए नंबरों पर बेझिझक कॉल करने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क के नियमों का पालन करने से आप स्वयं भी सुरक्षित रहते हैं तथा अन्य लोग भी सुरक्षित रहते हैं। नम्बर प्लेट कलात्मक ढंग से नहीं बल्कि सामान्य ढंग से लिखवायें। जिससे सभी लोग पढ़ सकें। इस अवसर पर कॉन्स्टेबल अमित वर्मा उदयभान निराला, अश्वनी शर्मा, रणजीत सिंह, हारून अंसारी, अभिषेक शर्मा, श्रीमती बिंदू पाल, चांदनी विश्वकर्मा, नेहा यादव , किरन , नूरजहां, कैशरजहा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…