पद्म श्री डॉ विद्या बिंदु के हाथों सम्मानित हुए गीतकार योगेन्द्र

राष्ट्रीय पुस्तक मेला में हुआ सम्मान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के खैरीघाट अन्तर्गत पिपरिया निवासी प्रसिद्ध युवा कवि व गीतकार योगेन्द्र योगी को राजधानी लखनऊ में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेला में अपूर्व युवा साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया है।
अपूर्वा सेवा समिति की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार पद्म श्री डॉ विद्या बिंदु सिंह,इतिहासकार प्रोफेसर रवि भट्ट व आईएएस पवन कुमार ने सामूहिक रूप से उन्हें सम्मानित किया है।उन्हे यह सम्मान कम उम्र में ही साहित्य साधना व तमाम सरकारी व निजी साहित्यिक संस्थानों से सम्मान हासिल करने हेतु मिला है।अपूर्वा सेवा समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार संजय हमनवां ने उन्हे गीतों का जादूगर भी बताया है,गौरतलब है कि गीतकार योगेन्द्र को राज्य के गन्ना मंत्री से यूपी गौरव सम्मान,राज्य उपभोक्ता आयोग से दो बार सम्मान, यूपी अल्पसंख्यक आयोग से सम्मान समेत तमाम सरकारी व निजी संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।
योगेन्द्र योगी को सम्मानित करते हुए पद्मश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह ने कहा कि आज साहित्य के प्रति युवाओं में दिख रहे उत्साह व लगन से मन प्रफुल्लित हो उठता है ,वहीं आईएएस पवन कुमार ने उनकी रचनाधर्मिता की सराहना की है।कार्यक्रम में संस्था की टीम के अलावा राजधानी के बड़े साहित्यकारों का जमवाड़ा रहा,गीतकार योगेन्द्र योगी ने अपनी समस्त उपलब्धियों का श्रेय अपने माता – पिता व परिजनों समेत बहराइच वासियों को दिया है।उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी सम्मान हमारा अकेले का नही बल्कि पूरे जिले का सम्मान है,बहराइच वासियों के प्रेम और उनकी शुभकामनाओं से आज यह सम्मान और उपलब्धियां हासिल हो रही हैं,उनकी इस साहित्यिक यात्रा में सहयोग का श्रेय देश के बड़े गीतकार ज्ञान प्रकाश आकुल व लोकेश त्रिपाठी व रामायण धर द्विवेदी को दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

10 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

20 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

20 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

2 days ago