शैक्षिक चौपाल में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी, छात्रों के नामांकन व ठहराव की अपील

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यालय में सुविधाएं उपलब्ध कराने व अभिभावकों में सरकारी स्कूलों का विश्वास जीतने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शिक्षा को जनमानस तक पहुँचाने के लिए सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा गांवों में शिक्षा चौपाल कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में मंगलवार को दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत ठाड़ीभार के मुसहर बाहुल्य क्षेत्र के संविलयन विद्यालय ठाड़ीभार मुसहर बस्ती मे शैक्षिक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कायाकल्प योजना के अंतर्गत, छात्रों के लिए सुविधाओं की अवस्थापना की जा चुकी है।
गणवेश आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि प्रेषित की जा रही है, निश:शुल्क पाठ्य पुस्तके, एमडीएम योजना, निपुण अभियान, एफ.एल.एन. आदि कार्यक्रमों के माध्यम से शैक्षणिक गुणवत्ता संवर्द्धन हेतु सतत प्रयास जारी है। उन्होने छात्रों के शैक्षिक विकास हेतु अभिभावकओं से अपने पाल्यों के शत प्रतिशत नामांकन व ठहराव की अपील की। चौपाल को प्रधान जयप्रकाश यादव, जूशिसं के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल, प्राशिसं के मंत्री रामनिवास जायसवाल, एआरपी विनोद प्रसाद, प्रधानाध्यापक आदि ने संबोधित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

5 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

9 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

11 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago