Categories: Uncategorized

मेवात को नहीं बनने देंगे हिंदुओं का कब्रिस्तान- सुरेन्द्र जैन

2 अगस्त को बजरंग दल का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
हरियाणा के मेवात में कल जो भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा सुरेंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि श्रावण में प्रतिवर्ष किसी भी सोमवार पर मेवात के अंदर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेने के लिए, महाभारत कालीन पांच मंदिरों में श्रद्धालु जाते हैं। हरियाणा के मेवात में कल जो भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस आतंकी हमले के कारण बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है, और समाज के दो अन्य व्यक्ति भी बलिदान हुए हैं। विश्व हिंदू परिषद की मांग है कि उन सबके परिवारों को एक – एक करोड़ रुपया दिया जाए और जो घायल हुए हैं, उनको 20 लाख रुपया तथा जिनकी गाड़ियां और बसें नष्ट हो गई हैं उनको पूरी तरह क्षति पूर्ति की जाए, जिसकी जिम्मेदारी भी सरकार को लेनी चाहिए। पूरे मेवात क्षेत्र को सील करके कांबिंग कराई जाए और एक एक जिहादी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए, तो ही मेवात में चल रहे इस हिंदू विरोधी, राष्ट्र विरोधी आतंक को रोका जा सकता है।
कल लगभग 20 25 हजार लोग पहुंचे हुए थे। अभी यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए कि, उन पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाने तथा आगजनी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने जब देखा कि परिस्थिति नियंत्रण से बाहर जा रही है, तो पीछे हटने का प्रयास किया, तो देखा पीछे से भी पत्थर बरस रहे हैं। उन पर पेट्रोल बम फेंके गए, बहुत मुश्किल से कुछ लोगों को बचाकर हम नलहड़ महादेव के मंदिर में वापिस लेकर आ सके। कुछ ही देर हुई थी वहां गए हुए कि उस मंदिर के सामने से भी दंगाई आ गये। कारों, बसों और अन्य वाहनों को आग लगानी शुरू कर दी और जो सामने दिखा उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी गई, दो लोगों को गोलियां लगीं। लगभग सारे वाहन जला दिए तथा तोड़ दिए गए। जब पुलिस आती है तो पुलिस को देखकर उपद्रवी भागते हैं और पहाड़ियों पर चढ़कर तीनों तरफ से मंदिर में शरण लिए हुए महिलाओं, बच्चों और अन्य भक्तों पर गोलियां बरसाना शुरू कर देते है। एक भक्त का बलिदान हो जाता है। कुछ अन्य लोगो को भी गोलियां लगती हैं। बहुत मुश्किल से प्रशासन ने उन पर नियंत्रण किया और उसके बाद वहां से निकाल करके पुलिस लाइन में लेकर आए। लेकिन तब तक यह दृश्य हम देख चुके थे कि पूरा मेवात मानो मिनी पाकिस्तान बन गया है। चारों तरफ से घेराबंदी हो गई है, जगह जगह यात्री घिरे पड़े हैं। कहीं मंदिरों, तो कहीं पुलिस चौकियों में शरण ली और उन मंदिरों में और चौकियों पर भी हमले किए गए।
डा. जैन ने आरोप लगाया कि इस घटना के जिम्मेदार वे लोग हैं जो इन दंगाइयों को भड़काते हैं उनके भड़काने के कारण से ही, मुहर्रम व रामनवमी पर हमले होते हैं। अन्य कितने लोग बलिदान हुए है उनका पता लगाया जा रहा है, प्रशासन से भी इस बारे में सही आंकड़े नहीं मिल पा रहे हैं। घायलों की चिंता और उनके उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
लेकिन यह गंभीर आत्म विश्लेषण का विषय है कि कल नूह में डायरेक्ट एक्शन की तरह का वातावरण बना था। मैं उन मोलवियों से भी कहना चाहूंगा, जो किसी भी बहाने से भड़काने की कोशिश करते हैं, उसका ही यह दुष्परिणाम दिखाई दिया है। यह उचित नहीं है। यह आत्मघाती प्रवृत्ति है। उन्होंने पूछा कि छोटे – छोटे बच्चों को आगे लाकर तुम आगजनी करवा कर, उनका कैसा भविष्य निर्माण कर रहे हो? वहां आप भले ही मेजोरिटी में होंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप उसको हिंदुओं का कब्रिस्तान बना दोगे? यह दुष्कृत्य किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने घोषणा की कि हिंदू धार्मिक यात्रा पर हुए इस क्रूर हमले के विरोध में कल दो अगस्त को सम्पूर्ण देश में, समस्त जिला स्थानों पर इस जिहादी क्रूरता के विरोध में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे और जिहाद का पुतला जलाया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुरक्षा के बीच बजरंग दल का शक्ति प्रदर्शन, चौराहे पर जलाया पुतला

सिकंदरपुर में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, चौराहे पर पुतला दहन कर जताया विरोध सिकंदरपुर/बलिया…

2 hours ago

घोसी बस स्टेशन निर्माण में मिली खामियां, सीडीओ ने जताई नाराजगी

घोसी (राष्ट्र की परम्परा)तहसील घोसी में बस स्टेशन के पुनर्निर्माण एवं उच्चीकरण कार्य का मुख्य…

2 hours ago

समाधान दिवस में उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन ने दिखाई सख्ती

मऊ–औरैया–देवरिया: समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, सैकड़ों शिकायतें दर्ज, मौके पर निस्तारण से मिली राहत…

2 hours ago

यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 152 वाहनों का चालान और 04 वाहन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन…

3 hours ago

निर्माण स्थल बना मौत का जाल—लिंटर गिरने से मजदूर मलबे में दबे

निर्माणाधीन मैरिज हॉल का लिंटर ढहा, मलबे में दबे मजदूर—एक की हालत गंभीर शाहजहांपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मोटर साइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 04 घटनाओं का खुलासा करते हुए 02 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)थाना गौरीबाजार पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की चार घटनाओं का सफल…

3 hours ago