बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को सपा जिलाउपाध्यक्ष अवधेश चौधरी अपने समाजवादी कार्यकर्ताओ के साथ बरहज विधानसभा क्षेत्र के रमनजरार,टड़वा टोला, सिरसा खाड़,कुइचर आदि गाँवो में जनसम्पर्क व चौपाल के द्वारा किसान, मजदूर, बेरोजगार व गरीब जनता से सीधा सम्पर्क कर उनकी समस्याओ को करीब से जाना,लोगो से समस्याओ को सुनते हुए भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। चौधरी ने जनता को सम्बोधित कर कहा कि भाजपा सरकार की दुर्व्यवस्था के कारण देश व प्रदेश का हर वर्ग परेशान है।वही महंगाई व बेरोजगारी ने आमजनता की कमर तोड़ कर रख दी है जबकि सपा सरकार में पूरा प्रदेश खुशहाल व विकास के पथ पर अग्रसर था। इस लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा किसान, मजदूर बेरोजगार व गरीब जनता के लिए जो कार्य किये गए थे उन्हें याद कर प्रदेश में सपा की सरकार बनाये। इस दौरान अमरजीत यादव,शिबू पाण्डेय, भगवान खरवार, रंजीत मिश्रा,राममिलन चौहान, सकलदेव मौर्या, बलवंत तिवारी,अजय मल्ल,चंदेव राम भारतीय,रामलोटन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील के ग्राम तकिया धरहरा में ग्राम प्रधान और…
श्रद्धालु हुए भाव-विभोर संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र स्थित…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जूडो (पुरुष) टीम का चयन अंतर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की त्रैमासिक…
भागलपुर /देवरिया( राष्ट्र की परम्परा )l भागलपुर के मेला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कोपागंज पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति सख्ती दिखाते हुए अश्लील…