स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा भारत स्काउट और गाइड

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धनपतगंज में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद सुल्तानपुर के तत्वाधान में प्रवेश, प्रथम सोपान जांच शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन कर के किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिमा सिंह ने बताया स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण से स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद मिलती है और बच्चों को अनुशासन और अपने कर्तव्यों को समझने में आसानी होती है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को स्काउट गाइड के विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया और सिखाया गया और बच्चों ने टेन्ट, रंगोली,मीनार, स्ट्रेचर, पट्टी,और मुख्य रूप से बिना बर्तन के भोजन बना कर विद्यालय परिवार का मनमोह लिया। प्रशिक्षण को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया, ट्रेनिंग दे रहे तहसील के मुख्य ट्रेनिंग काउंसलर वीर विक्रम सिंह बताया स्काउट के प्रशिक्षण से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है और बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ती है कार्यक्रम में प्रीति शुक्ला, रंजना यादव, अर्चना त्रिपाठी, आशा चन्द्रा, रजनी सिंह ,रेनू ,सुधा सिंह, रीता देवी उपस्थित रहीं।

Karan Pandey

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

3 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

3 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

8 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

8 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

8 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

8 hours ago