रेलवे सुरक्षा बल जवान रमेश चन्द सिंह तथा साजिद सिद्दकी को भारतीय पुलिस मेडल

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
25 जनवरी,2024; 75 वें गणतंत्र दिवस-2024 के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा सम्पूर्ण भारतीय रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल के 15 बल सदस्यों को भारतीय पुलिस मेडल (IPM) प्रदान किया गया है, जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के रमेश चन्द सिंह, सहायक उप निरीक्षक/रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट / बलिया को लगभग 25 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा अवधि तथा साजिद सिद्दकी, हेड कान्स/रेसुब/क्वाटर मास्टर / वाराणसी को लगभग 28 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा अवधि के दौरान उनके अनुकरणीय सेवा, कार्यकुशलता, बेहतर ताल-मेल, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारतीय पुलिस मेडल (IPM) से सम्मानित किया गया। रमेश चन्द्र सिंह की वर्ष 1998 एवं साजिद सिद्दकी की वर्ष 1996 में रेलवे सुरक्षाबल पूर्वोत्तर रेलवे में नियुक्ति हुई थी। रमेश चन्द्र सिंह को विभिन्न स्तर पर सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु अब तक 27 पुरस्कार प्राप्त हो चुका है तथा साजिद सिद्दकी को भी विभिन्न स्तर पर सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु अब तक 20 बार पुरस्कार मिल चुका है एवं वर्ष 2021 में साजिद को महानिदेशक / रेसुब के स्तर पर डी.जी. इन्सिगनिया भी मिल चुका है।रमेश चन्द्र सिंह एवं साजिद सिद्दकी को भारतीय पुलिस मेडल (IPM) प्राप्त होने पर मंडल रेल प्रबन्धक वाराणसी, विनीत कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर तारिक अहमद, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी डा. अभिषेक, एवं समस्त अधिकारियों द्वारा बधाई व शुभकामनाएँ दी गयी हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

19 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

22 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

22 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago