बघौचघाट। (राष्ट्र की परंपरा)मदनी खेल मैदान मेहांहरहंगपुर में चल रहे हाजी हसनैन खान मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवे दिन गुरुवार का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला यूनाइटेड क्लब सिवान एवं मदनी क्लब मेंहां हरहंगपुर के बीच खेला गया।मैच को सिवान की टीम ने 3.1 गोल से मदनी क्लब मेंहां को पराजित कर फाइनल में पहुंच गई।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रियासत अली प्रधानाचार्य मदरसा अरबिया मिसबाहुल उलूम अहमदनगर रामपुर महुआबारी ने खिलाड़ियों से परिचय कर हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल शुरू कराया।प्रतियोगिता के पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिवान की टीम के खिलाड़ी ने पहला मैदानी गोल दाग कर अपनी टीम को मजबूती दिलाई।कुछ ही क्षणों में जवाब में मदनी क्लब मेंहां के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर मैच में बराबरी कर ली।मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूझते रहे।मुकाबला के अंतिम क्षणों में सिवान के खिलाड़ियों ने लगातार दो गोल दाग कर मैच को जीत लिया।इस प्रकार शानदार दूसरा सेमी फाइनल मुकाबले को सिवान बिहार की टीम ने 3.1 गोल से मदनी क्लब मेहां को हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंच गई।आयोजक फखरुद्दीन खान ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।निर्णायक मकदूम,विकास, अमित कुमार एवम कमेंट्री अब्दुल रब,सुहेल अंसारी ने किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान तल्हा खान,चुन्नू भाई खान,प्रधानाचार्य सादिक अली,फैयाज मास्टर,पूर्व प्रधान कलाम,अबरार मास्टर,वसीम अहमद जेड बाजार, मोहम्मद फतेह,असरार अहमद गुरुकुल मोटर्स,खालिद खान,इल्ताफ हुसैन,नैयर,फरीद,अब्बू बकर सिद्दीकी,अमजद खान, प्रधानाचार्य हमीद वारसी, एहतेशाम,सद्दाम सिद्दीकी, सुधीर शर्मा,साहिल खान,अभय शर्मा, आदि रहे।
अस्पतालों के भारी-भरकम बिल, महंगी जीवनरक्षक दवाओं और फार्मा कंपनियों की कथित अनैतिक मार्केटिंग पर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच पटना से…
28 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष: साहित्य, राजनीति और चिकित्सा जगत की वे महान हस्तियां, जिनकी विरासत…
लेखक: अभिषेक कुमार 28 अक्टूबर का इतिहास: कुछ जन्मदिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं होते,…
28 अक्टूबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर: अभिषेक कुमार की रिपोर्ट 28…
आज 28 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों…