टेक्सास में वॉशिंग मशीन विवाद के बाद भारतीय मूल के होटल मैनेजर की सिर कलम कर हत्या

डलास (अमेरिका) RKPNEWS अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डलास स्थित डाउनटाउन सुइट्स होटल में 50 वर्षीय भारतीय मूल के होटल प्रबंधक चंद्र मौली ‘बॉब’ नागमल्लैया की उनके सहकर्मी ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह उस समय हुई, जब होटल के स्टाफ के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हो गया।

डलास पुलिस विभाग के अनुसार, नागमल्लैया मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और लंबे समय से होटल मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे। होटल के कर्मचारी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज (37) ने कथित रूप से उनका सिर कलम कर दिया। चश्मदीदों के अनुसार, यह खौफनाक वारदात नागमल्लैया की पत्नी और बेटे के सामने घटी, जिससे पूरा परिवार सदमे में है।

विवाद की वजह पुलिस ने बताया कि होटल की वॉशिंग मशीन खराब हो गई थी, जिसको लेकर नागमल्लैया और कोबोस-मार्टिनेज के बीच कहासुनी हो गई। विवाद तब बढ़ गया, जब नागमल्लैया ने सीधे संवाद करने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति से कोबोस-मार्टिनेज को संदेश का अनुवाद कर समझाने को कहा। इसी बात से आरोपी आगबबूला हो गया और उसने जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और पूछताछ जारी है।

भारतीय समुदाय में आक्रोश डलास और टेक्सास में रह रहे भारतीय मूल के लोग इस घटना से आक्रोशित और स्तब्ध हैं। समुदाय के कई संगठनों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है और भारतीय दूतावास से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

14 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

14 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago