सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव बड़े ही रोचक ढंग से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुब्रह्मण्यम भारती की प्रतिमा पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।
विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा हिंदी, संस्कृत, बंगाली, भोजपुरी, आदि कई भारतीय भाषाओं में भाषण, कहानी, वाद विवाद आदि प्रस्तुत किए गए, जो बहुत ही शानदार रहे।
कक्षा 9वीं के छात्र अरिदमन, ने हिंदी साहित्य पर बड़ा सुन्दर प्रकाश डाला तो काव्या, एवं आदर्श ने बंगाली भाषा का प्रयोग बड़े अच्छे ढंग से किया तो वहीं अपर्णा ने हिंदी कविता तो संजना ने बंगला में कहानी प्रस्तुत की।
हिंदी के अध्यापक ज्ञानेंद्र मिश्र एवं धर्मेंद्र मिश्र ने आज के दिवस की सार्थकता पर बड़ा ही रोचक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. त्रिपुरारी मिश्र ने संस्कृत एवं हिंदी दोनो भाषाओं में रामायण एवं महाभारत के कई प्रसंगों पर बहुत सुंदर प्रकाश डालते हुए भारतीय भाषाओं में हिंदी व संस्कृत के योगदान की महत्वपूर्ण चर्चा किया।
प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने सुब्रह्मण्यम भारती जी के दिवस पर भारतीय भाषा उत्सव के मनाए जाने पर बड़ा ही रोचक प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विविधताओं में एकता की विशेषता वाला अखंड राष्ट्र है, हमे अपने राष्ट्र और सुब्रह्मण्यम भारती जैसे महान महापुरुषों पर गर्व है। हमे सभी भारतीय भाषाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…