बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक सम्बन्धों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति विभाग द्वारा ‘भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव’ का आयोजन लार्ड बुद्धा पीजी कॉलेज रुपईडीहा में किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरमैन नगर पंचायत रूपईडीहा डाक्टर उमाशंकर वैश्य रहे हैं एवं विशिष्ट अतिथियों में सदस्य जिला पंचायत संदीप जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाबगंज हरिश्चंद्र बंटू भईया रहे। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के उद्देश्य से महोत्सव में भारत और नेपाल के कलाकारों द्वारा लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ की गई। सांस्कृतिक परिधान प्रदर्शन, भारत-नेपाल फ्यूजन बैंड शो, रघुनंदन और समुद्र-मंथन में जैसे पारंपारिक नृत्यों की प्रस्तुतियाँ और चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। यह महोत्सव भारत और नेपाल के बीच दोस्ती और सहयोग की मिसाल प्रस्तुत करता है। दोनों देशों की सांस्कृतिक पहचान और विविधताओं का आदान-प्रदान इस महोत्सव के माध्यम से हुआ, जिससे आपसी रिश्तों को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में दोनों देशों के अधिकारियों, कलाकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना की।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…
अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…