इंडिया मार्का हेण्डपम्प पड़ा बीमार

पानी पीने को भटक रहे राहगीर

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। मार्टिनगंज ब्लाक अंतर्गत बनहवा महादेव तिराहा के पास इंडिया मार्का हैंड पंप लगभग 2 वर्ष से खराब पड़ा हुआ है, गर्मी के मौसम में राहगीर व बाजार वासी पानी के लिए तरस रहे है। जनता ने इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान चकचोरा अमरनाथ राजभर से किया हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।इस संबंध में प्रधान से बात हुई तो उन्होंने बताया कि कई मिस्त्री को हम बताएं उन्होंने बताया कि इसकी रिपेयरिंग नहीं हो पाएगी रिबोर करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि जल्द ही रिबोर करवा कर चालू करा दिया जाएगा। अब इसे क्या कहा जाए प्रधान की लापरवाही या विभागीय कर्मचारियों का मौन, सरकार विकास के लिए ग्राम सभा में नल जल योजना के तहत पानी की तरह पैसा बहा रही हैं लेकिन सम्बंधित सोए हुए हैं। इसी रवैया से कभी-कभी तो जनता सरकार पर भी उंगलियां उठाने लगती है सरकार ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए पूरा सहयोग कर रही है लेकिन लापरवाह कर्मचारियों की वजह से कार्य बाधित रहता है l

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

4 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

5 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

5 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

7 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

8 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

8 hours ago