Tuesday, November 18, 2025
HomeSports52 साल बाद भारत बना महिला वर्ल्ड कप चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका को...

52 साल बाद भारत बना महिला वर्ल्ड कप चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर रचा इतिहास

खेल (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 साल लंबे इंतजार को खत्म करते हुए पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है। रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर इतिहास रच दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 298 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रन पर सिमट गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहली बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने फाइनल में 87 रन की यादगार पारी खेली और गेंद से भी कमाल किया। उन्होंने सून लूस और मैरिजेन काप जैसे अहम विकेट झटके। वहीं दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी में धमाका करते हुए 9.3 ओवर में 39 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वुल्फार्ट (101 रन) को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित की।

महिला वर्ल्ड कप की शुरुआत 1973 में हुई थी, लेकिन भारत ने कभी खिताब नहीं जीता था। इससे पहले टीम इंडिया 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी। अब 2025 में भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास लिखा है।

इससे पहले केवल ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ही यह खिताब जीत पाए थे। 25 साल बाद महिला वनडे क्रिकेट को नया चैंपियन भारत के रूप में मिला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments