इंडिया गठबंधन की “वोट अधिकार यात्रा” 17 अगस्त से, 23 जिलों में होगा जनता से सीधा संवाद

राहुल गांधी व तेजस्वी

पटना(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। विपक्षी गठबंधन INDIA ने 17 अगस्त से “वोट अधिकार यात्रा” शुरू करने का ऐलान किया है। इसकी शुरुआत रोहतास के सासाराम रेलवे स्टेडियम से होगी और समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में किया जाएगा। इस यात्रा में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत महागठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल रहेंगे।

गठबंधन का दावा है कि यह यात्रा चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर जनता को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान नेता बिहार के 23 जिलों में लोगों से सीधा संवाद करेंगे।

तेजस्वी का नीतीश सरकार पर वार

यात्रा के एलान के साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा—

“चोर आइडिया भले चोरी कर लेगा, लेकिन विजन कहां से लाएगा?”
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले उनकी घोषणाओं की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार “नकलची सरकार” जाएगी और “युवा सरकार” आएगी।

दिल्ली बैठक में बनी थी योजना

इस यात्रा का फैसला 7 अगस्त को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में लिया गया था। इसमें महागठबंधन के सभी 6 घटक दलों ने सक्रिय भागीदारी पर सहमति जताई।

यात्रा कार्यक्रम
17 अगस्त: रोहतास,18 अगस्त: औरंगाबाद
19 अगस्त: गया, नालंदा,20 अगस्त: अवकाश
21 अगस्त: शेखपुरा, लखीसराय,22 अगस्त: मुंगेर, भागलपुर,23 अगस्त: कटिहार,24 अगस्त: पूर्णिया, अररिया,25 अगस्त: अवकाश 26 अगस्त: सुपौल, मधुबनी,27 अगस्त: दरभंगा, मुजफ्फरपुर,28 अगस्त: सीतामढ़ी, मोतिहारी,29 अगस्त: बेतिया, गोपालगंज, सिवान,30 अगस्त: छपरा, आरा,31 अगस्त: अवकाश,1 सितंबर: पटना (गांधी मैदान – समापन)

यात्रा के दौरान महागठबंधन के नेता जनसभाएं, पदयात्रा और संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह यात्रा बिहार में विपक्ष की चुनावी तैयारियों का बड़ा संकेत है और सत्तापक्ष पर सीधा दबाव बनाने की कोशिश भी।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी कैबिनेट में 18 प्रस्तावों पर आज मंथन, पीआरडी जवानों और किसानों समेत कई वर्गों को मिल सकती है बड़ी राहत

AI निर्मित फोटो लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

43 minutes ago

हाथों में मेहंदी, दिल में गुस्सा: पुरानी नियमावली की मांग पर सड़क पर महिला अभ्यर्थी

तीज पर भी नहीं थमा TGT-PGT अभ्यर्थियों का आंदोलन, हाथों की मेहंदी में लिखी ‘पुरानी…

1 hour ago

बिहार में आज 22 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है,…

2 hours ago

पेंशन-मकान-संपत्ति सब है, मगर साथ नहीं; 90 बुजुर्गों ने तलाशा जिंदगी का हमसफर

84 की उम्र में फिर साथी की तलाश, लखनऊ में जुटे 90 वरिष्ठ नागरिक अभिषेक…

2 hours ago

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

18 hours ago