INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट, 2027 विधानसभा चुनाव भी इसी मोर्चे से लड़ेगी सपा: अखिलेश यादव


अखिलेश यादव ने कहा, जो दल गठबंधन छोड़ना चाहते हैं, वे स्वतंत्र हैं

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्पष्ट किया है कि ‘INDIA’ गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और आने वाले 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सपा इसी मोर्चे के तहत चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद यह गठबंधन और भी मजबूत हुआ है, और आगामी विधानसभा चुनाव में यही गठबंधन भाजपा से सीधा मुकाबला करेगा।

सपा प्रमुख ने कहा, “INDIA गठबंधन बरकरार है। जो लोग गठबंधन छोड़ना चाहते हैं, वे स्वतंत्र हैं, लेकिन हम इसे और मज़बूती से आगे बढ़ाएंगे।”

भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उन्होंने कहा, “प्रदेश में अराजकता और प्रशासनिक अव्यवस्था का बोलबाला है। भू-माफियाओं को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जो गरीबों और सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।”

सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, “अपराध, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और कानून व्यवस्था— हर क्षेत्र में हालात बदतर हैं।”

स्वदेशी बनाम विदेशी मुद्दे पर घेरा

अखिलेश ने केंद्र सरकार और आरएसएस को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जो दल कभी स्वदेशी का नारा देते थे, उन्होंने ही बाजार को विदेशी कंपनियों के हवाले कर दिया। “आज बाजार चीनी सामानों से भरे पड़े हैं, तो आरएसएस स्वदेशी की बात क्यों नहीं करता?”

उन्होंने कहा कि भाजपा की आर्थिक नीतियों ने देश की आत्मनिर्भरता को कमजोर किया है। केंद्र की 11 साल और राज्य सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला।”

Editor CP pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

4 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

5 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

5 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

5 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

5 hours ago