उपजिलाधिकारी सलेमपुर को ज्ञापन के साथ अनिश्चितकालीन धरना आज समाप्त

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना पिछले पांच दिनों से चल रहा था जो रोज की भाती आज भी प्रारंभ हो गया आज का धरना कामरेड प्रेमचंद यादव की अध्यक्षता में हुई संचालन कामरेड अनिल यादव ने किया धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मजदूर यूनियन के जिला मंत्री रामनिवास यादव ने कहा कि यह सरकार 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है वहीं दूसरी तरफ गरीब जनता को राशन, शिक्षा, पेंशन, स्वास्थ से वंचित करने का साजिश के तहत वंचित कर रही है मूलभूत समस्याओं के समाधान होने तक हमारा धरना अनवरत तहसील गेट पर जारी रहेगा । कामरेड प्रेमचंद यादव ने कहा कि पात्र व्यक्ति जो राशन के हकदार हैं विधवा विकलांग पेंशन के हकदार है आवास की हकदार है उनको प्रशासन चिन्हित कर उनके हको को देने का काम नहीं करेगी तो हम आंदोलन को गांव गांव में पहुंचा कर प्रशासन की ईट से ईट बजाने का काम करेंगे धरने को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी राज्य सचिव मंडल के साथी उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई की मार झेल रही है दूसरी तरफ गरीबों के ऊपर चौतरफा मार पड़ा है पूरे देश व प्रदेश के अंदर महिलाओं दलित अल्पसंखको, पिछड़ों के ऊपर हमले हो रहे है मोदी ,योगी राज में गुंडे माफियाओं का बोल बाला है कानून व्यवस्था लाचार हो गई है अपराधी अपराध करके बिना रोके घूम रहे हैं उत्तर प्रदेश सरकार के कथनी और करनी में अंतर है सरकार के मुखिया ने कहा 15 दिन के अंदर बाढ़ से पीड़ित लोगों का सर्वे करा कर उनको उचित मुआवजा दिया जाए लेकिन 20 दिनों से ऊपर होने जा रहा है लेकिन अभी तक राहत पहुंचाई नही गई है गांव में मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों का बकाया धन अभी तक सरकार देने का काम नहीं किया है रसोईया को जो गांव में बिना वजह निकाला जा रहा है उसे तत्काल रोका जाए। अन्यथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा इनकी मांगे निम्न थी
जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को राशन कार्ड जारी करें ।सभी आवास विहीन लोगों को जांच कराकर आवास दिया जाए।वृद्धा, विधवा ,विकलांग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन होने के बाद भी उनका पेंशनशन नहीं आ रहा है इसे तत्काल जारी किया जाए । सलेमपुर नगर और गांव को जोड़ने वाली टूटी हुई सड़कों का निर्माण कराया जाए ।
सहारा इंडिया ,पीएसीएल, अलकेमिस्ट आदि अनेक चिटफंड कंपनियों द्वारा जमा किए गए पैसे का भुगतान कराया जाए ।बाढ़ से प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से बचाने के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाए।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 300 यूनिट बिजली फ्री देने के वादे के तहत गांव में विद्युत कम किया जाए।धरने में सतीश कुमार , प्रेमचंद यादव, रामनिवास यादव , हरेकृष्ण कुशवाहा ,संजय गौड़ ,बलविंदर मौर्या, अनिल यादव , नियाज़ अहमद ,राम वचन ,अजीत कुमार मौर्या ,जयप्रकाश गुप्ता ,मुकेश पासवान ,शारदा प्रसाद ब्रिज बिहारी ,बाल गोविंद प्रसाद संतोष कुमार आदि साथी उपस्थित रहे । सलेमपुर उप जिला अधिकारी ने माकपा की मांगो से सहमत होते हुए ये कहा की आप की मांगो को तत्काल प्रभाव से विचार किया जायेगा ।इस आश्वासन के बाद आज मापका का अनिश्चित कालीन धरना, धरने के पांचवे दिन मांग पत्र देने के बाद समाप्त हुआ ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

6 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

6 hours ago