चाय के साथ बढ़ाइए मज़ा, घर पर बनाइए कुरकुरी मूंगफली मसाला

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।शाम की चाय का स्वाद अगर कुछ चटपटा और कुरकुरा साथ मिल जाए तो उसका मज़ा और भी बढ़ जाता है। ऐसे में मसाला मूंगफली एक बेहतरीन स्नैक साबित हो सकता है। इसे बनाना आसान है, इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता और बच्चे-बड़े सभी को इसका स्वाद लाजवाब लगता है। यही कारण है कि इसे पार्टी, त्योहार या अचानक आए मेहमानों के लिए झटपट तैयार किया जा सकता है।

मसाला मूंगफली बनाने की विधि सबसे पहले कच्ची मूंगफली को धोएं नहीं, बल्कि थोड़ी देर धूप में रख दें।अब इन्हें एक बड़े बाउल में डालकर बेसन, चावल का आटा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक अच्छी तरह मिला लें। चाहें तो इसमें हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया भी स्वाद के लिए डाल सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मसाले को मूंगफली पर अच्छे से कोट करें और मिश्रण को गाढ़ा रखें। कड़ाही में तेल गर्म करें और मूंगफलियों को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तल लें।जब ये हल्की गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो इन्हें निकालकर ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और नींबू का रस छिड़क दें।

सर्विंग टिप गरमा-गरम मसाला मूंगफली को चाय के साथ परोसें और हर शाम की चाय का मज़ा दोगुना कर लें।

Editor CP pandey

Recent Posts

डीएम ने काली कुण्डा मंदिर तालाब का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा के…

1 hour ago

ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सात वर्षीय बच्ची को रौंदा, मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में तेज रफ्तार ईंट लदी…

1 hour ago

अवैध गैस रिफिलिंग करते दुकानदार के खिलाफ एफआईआर

घरेलू सिलेंडर से पांच किलो के सिलेंडर में की जा रही थी गैस रिफिलिंग, उपकरण…

1 hour ago

पिता की मौत के मामले में चार दोषियों को पांच-पांच वर्ष का सश्रम कारावास

प्रभावी पैरवी के बाद प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, प्रत्येक दोषी…

2 hours ago

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

3 hours ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

5 hours ago