आबकारी विभाग को नहीं मिले 100 बकायेदार, पाँच करोड़ से अधिक की रिकवरी अधर में

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शहर में आबकारी विभाग को उस समय बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा जब मादक पदार्थों का कारोबार कर चुके करीब 100 बकायेदार शहर से लापता मिले। विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, इन बकायेदारों पर पाँच करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है।

जानकारी के मुताबिक, संबंधित बकायेदारों की वसूली के लिए विभाग द्वारा रिकवरी सर्टिफिकेट (RC) जारी कर जिम्मेदारी आबकारी विभाग को सौंपी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छानबीन की, लेकिन बकायेदारों का कोई पता नहीं चला।

आबकारी विभाग ने पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ज़िला अधिकारी (डीएम) को सौंप दी है। अब डीएम के निर्देश पर आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि ये सभी बकायेदार पहले अवैध रूप से मादक पदार्थों का कारोबार कर चुके हैं और अब उन पर भारी भरकम जुर्माना और बकाया राशि वसूली जानी है। लेकिन उनके फरार होने से विभाग की रिकवरी प्रक्रिया अटक गई है।

सूत्रों की मानें तो प्रशासन अब ऐसे बकायेदारों की चल-अचल संपत्ति की कुर्की, गिरफ्तारी वारंट और राजस्व विभाग के जरिए वसूली की प्रक्रिया तेज कर सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

48 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

1 hour ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago