बिहार में जमीन रजिस्ट्री पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, 57 सब-रजिस्ट्रार को नोटिस, कैश लेनदेन पर सवाल

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार में जमीन रजिस्ट्री से जुड़े मामलों में इनकम टैक्स विभाग की सख्ती अब साफ नजर आने लगी है। उत्तर बिहार में बड़े पैमाने पर कैश के जरिए जमीन रजिस्ट्री किए जाने के खुलासे के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 11 जिलों के 57 सब-रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया है। विभाग को आशंका है कि जमीन की खरीद-बिक्री में नकद लेनदेन के माध्यम से काले धन को खपाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर बिहार में करीब 95 प्रतिशत जमीन रजिस्ट्री कैश में हो रही है। यह स्थिति सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन और आयकर नियमों के सीधे उल्लंघन की ओर इशारा करती है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पैन कार्ड या फॉर्म-60 के बिना कई रजिस्ट्रेशन किए गए, जिससे इनकम टैक्स विभाग को खरीदार और विक्रेता की सही जानकारी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़ें – सुबह-सुबह पुलिस की मौजूदगी से अपराधियों में हड़कंप, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

इन अनियमितताओं के चलते 2552 जमीन रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया गया है। कटरा, कांटी, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर सहित कई प्रखंडों में नियमों की अनदेखी कर रजिस्ट्रेशन किए जाने के प्रमाण मिले हैं। फॉर्म-60 का गलत इस्तेमाल, फर्जी पैन नंबर दर्ज करना या पूरी तरह पैन विवरण छुपाना इस पूरे मामले को और गंभीर बनाता है।
इनकम टैक्स विभाग का मानना है कि इस तरह की प्रक्रियाएं न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि जमीन माफियाओं और दलालों को भी बढ़ावा देती हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार भी एक्शन मोड में है। मंत्री विजय सिन्हा पहले ही साफ कर चुके हैं कि जमीन से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और फर्जी दस्तावेजों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें – चंगाई सभा के नाम पर धर्मांतरण का आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

यह कार्रवाई बिहार में जमीन रजिस्ट्री सिस्टम को पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है और आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago