जनपद में आधार से सम्बन्धित समस्याओं को देखते हुए डीएम ने आधार सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना के लाभर्थियों को आधार कार्ड में अभाव में गोल्डेन कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की समस्या न हो जिसकी दृष्टिगत रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शिकायत प्रकोष्ठ में स्थापित किये गये आधार पंजीकरण केन्द्र का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने फीता काट कर किया उदघाटन।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, अतिररिक्त मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, डीसी एनआरएलएम रामेन्द्र कुशवाहा, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर सुमित तिवारी, डीएचईआईओ बृजेश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आमजन मानस विशेषकर प्रधानमन्त्री जन आरोग्य योजना की अर्हता रखने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनका आधार कार्ड के अभाव में आधार कार्ड नहीं बन रहा है, उनसे से अपील की है कि आधार पंजीकरण केन्द्र के माध्यम से अपना आधार कार्ड के माध्यम से गोल्डेन कार्ड बनवाकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि आधार पंजीकरण केन्द्र में शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों का जन्म प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार कार्ड बनवाया जा सकता है, इसी प्रकार 05 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आनलाइन निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार प्रमाण-पत्र बनवाया जा सकता हे।
इसके अलावा जिन लोगों का आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक समय का है ऐसे लोग अपना आधार अपडेट करा सकते हैं, आधार पंजीकरण केन्द्र पर आधार कार्ड से सम्बन्धित किसी प्रकार का संशोधन भी कराया जा सकता है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

17 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

21 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

9 hours ago