भारी वर्षा एवं बिजली चमकने की सम्भावना के दृष्टिगत आम जन सर्तक एवं सुरक्षित रहें

डीएम ने की अपील

संत कबीर नगर( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मौसम विभाग द्वारा दिनाँक 27 सितम्बर 2024 से 28 सितम्बर 2024 तक भारी वर्षा एवं बिजली चमकने की सम्भावना के दृष्टिगत आम जनमानस से जागरूक एवं सतर्क रहने की अपील किया है।
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के आधार पर अधिकाशं स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना है। कहीं-कही स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन/बिजली गिरने की सम्भावना है और एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की सम्भावना है। यह भी अवगत कराया गया है कि दिनॉक 27 से 28 सितम्बर के दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर अचानक तेज झोकेंदार हवा चलने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
अतः मौसम विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में दिनाँक 27 सितम्बर 2024 से 28 सितम्बर 2024 तक भारी वर्षा एवं बिजली चमकने की सम्भावना के दृष्टिगत आम जनमानस को सर्तक किया जाता है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले तथा दामिनी मोबाइल एप का प्रयोग करें साथ ही विद्युत उपकरण के प्रयोग में सावधानी बरतें।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: कस्तूरबा विद्यालय में हैंडपंप पर विषैले जीव के काटने से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना फरेंदा क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खजूरिया में सोमवार…

3 hours ago

महराजगंज में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार 3 युवकों की मौत, इलाके में शोक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक…

3 hours ago

सड़क बनी श्मशान: हाईवा-बाइक भिड़ंत में दो युवकों की जिंदगी खत्म

NH-80 पर मौत की रफ्तार: नई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने…

8 hours ago

मेष संक्रांति: नव ऊर्जा, नव आरंभ का पर्व

✍️ नवनीत मिश्र भारतीय संस्कृति में समय-चक्र को अत्यंत सूक्ष्मता और वैज्ञानिक दृष्टि से समझा…

8 hours ago

विश्लेषण: शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी – एक गंभीर चुनौती

भारत में युवाओं की बड़ी आबादी को लंबे समय से “डेमोग्राफिक डिविडेंड” के रूप में…

8 hours ago

देवरिया: डॉ. आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

देवरिया/बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के संविधान निर्माता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती की…

8 hours ago