संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत राजनैतिक पार्टियों को गाड़ी व अन्य प्रकार की परमिशन हेतु पुलिस विभाग, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, नगर पालिका नगर पंचायत आदि विभागो से परमिशन में अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु एक नोडल अधिकारी तथा जनपद स्तर पर एक एकल खिड़की स्थापित करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में उक्त विभागों से नोडल अधिकारी एवं कलेक्ट्रट संत कबीर नगर, जिलाधिकारी के न्यायलय को एकल खिड़की के रूप में स्थापित करते हुए अधिकारियों व कार्मिको की ड्यूटी लगा दी गयी है।
एकल खिड़की हेतु जिला निवार्चन अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में उप जिलाधिकारी न्यायिक मेंहदावल संजीव कुमार ( मो. 9455220224) एवं नायब तहसीलदार प्रेम नरायण की सह प्रभारी के रूप में ड्यूटी लगायी गई है।
इसी प्रकार एकल खिड़की हेतु राजनैतिक पार्टियों के द्वारा ऑनलाइन–आफलाइन प्राप्त करायी गयी अनुमति को यथोचित नोडल अधिकारी को भेजने हेतु प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद मो.9451795571, 7985120731 एवं कम्प्यूटर आपरेटर अवधेश कुमार को नामित किया गया है।
एकल खिड़की हेतु विभागों से नामित अधिकारी व कर्मिक जिसमें पुलिस विभाग से संजीत कुशवाहा मो. 8423839201, विद्युत विभाग से मुनेन्द्र तिवारी, मो. -7007699597, लोक निर्माण विभाग से मनीष कुमार श्रीवास्तव मो.-8318152564, अग्निशमन विभाग से कन्हैया लाल मो.-7388048809, परिवहन विभाग से राजकुमार मो.-8433201231 एवं नगर पालिका से अमरेश कुमार पाण्डेय मो.-9455019299 की ड्यूटी लगाई गयी है। जो कलेक्ट्रेट में स्थापित एकल खिड़की पर उपस्थित रह कर विभागीय कार्यो को सम्पादित करायेगें।
जिला मजिस्ट्रेट ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित एकल खिड़की में ड्यूटी में लगाये समस्त अधिकारी व कार्मिको को नियत स्थान पर उपस्थित रहकर परमिशन सम्बंधी कार्य करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
उक्त एकल खिड़की अवकाश दिवस में भी खुली रहेगी।
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…
सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…