इतिहास के पन्नों में…

मेरा मन क्यों भटकता जा रहा है,
किसी अंजान भय से तड़प रहा है,
मन के अंदर क्या कुछ हो रहा है,
भीतर ही भीतर कुछ खटक रहा है।

जीवन के अतीत से उलझन क्यों है,
बीती यादों से ये बिदकन क्यों है,
बिदकन है उनसे तो अटकन क्यों है,
उन यादों से हो रही जलन क्यों है।

कल की तुलना अब आज से क्यों है,
बीती बातों की अब धड़कन क्यों है,
उन लमहों में किसी ने क्या कहा था,
उनकी यादों में आज तड़प क्यों है।

मन में लालच का नशा भटका रहा है,
लालच बुरी बला, कलंक लग रहा है,
करनी ऐसी हो कि कलंक न लग पाये,
इतिहास के पन्नो में मन उलझ रहा है।

प्रयास हमें बहुत कुछ सिखा देता है,
प्रयास पर अध्ययन और मनन हो,
जिसकी निरंतरता के लिए अवश्य,
निरंतर ही अध्ययन में प्रयासरत हो।

अच्छे के साथ सभी अच्छे बन जाते हैं,
बुरे के साथ भलाई वाले कम होते हैं,
हीरे से ही हीरा तराशा जा सकता है,
कीचड़ में कमल भी खिल सकता है।

किसी का बुरा करे ये कर्म उसका है,
पर जो बुरा करे उसके साथ अच्छा
करने वाला आदित्य महान होता है,
उसके साथ तो स्वयं ईश्वर होता है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ ‎

Editor CP pandey

Recent Posts

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

21 minutes ago

सौर ऊर्जा से बीबीएयू को 46.48 लाख रुपये का लाभ, बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने हरित एवं सतत परिसर के निर्माण…

1 hour ago

पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत यात्री’ चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपाइयों व समाजसेवियों ने किया नमन

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं 'भारत यात्री' के…

1 hour ago

शीतला धाम की मूल प्रतिमा हटाने का विरोध, हिंदू जागरण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर धाम को…

1 hour ago

गर्मी से राहत मिलते ही बदला स्कूलों का समय, 9 जुलाई से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के बाद…

1 hour ago

घाघरा में तेज हुआ कटान, सुरक्षा इंतजाम न होने से किसानों में बढ़ी चिंता

पुरुषोत्तम पट्टी के पास नदी में समाहित हो रही उपजाऊ जमीन, ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग…

1 hour ago