लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी तथा सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा (प्रारंभिक) 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत सेंट जोसफ स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, बिशप एकेडमी, दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार, महराजगंज इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा उक्त स्कूलों में परीक्षा की तैयारियों के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल टीम की तैनाती, साफ–सफाई और सुरक्षा सहित अन्य इंतजामों का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करणी का निर्देश दिया। उन्होंने बारिश को दृष्टिगत रखते हुए वैकल्पिक फ्रीस्किंग की व्यस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कुछ केंद्रों पर भारी बारिश की स्थिति में जल- जमाव की संभावना को देखते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा प्रतिबन्धित किसी भी प्रकार की सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये। केंद्र व्यवस्थापक विद्यालयों में साफ शौचालय, उचित प्रकाश व्यवस्था, साफ–सुथरे कक्ष, जेनरेटर, क्लॉक रूम आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित करें। बायोमैट्रिक मशीन की पर्याप्त संख्या और उसके लिए आवश्यक मानव बल की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।बस स्टेशन आदि सार्वजनिक परिवहन वाले स्थलों पर कुछ कर्मियों की तैनाती कर अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र की सही अवस्थिति के बारे में अवगत कराएं, ताकि अभ्यर्थियों को असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा की गोपनीयता को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को केंद्र पर दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया।
जनपद में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए 01 केंद्र व्यवस्थापक, 01 सह केंद्र व्यवस्थापक, 01–01 स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही 05 जोनल अधिकारी के रूप में एसडीएम को नामित किया गया है।
इस दौरान संबंधित केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

29 minutes ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

40 minutes ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

50 minutes ago

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की बड़ी सफलता: एससी-एसटी एक्ट मामले में 4 दोषियों को 2 वर्ष की सजा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…

59 minutes ago

डीएम ने वीसी के जरिए परखी अधिकारियों की हाजिरी, जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्ती

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…

1 hour ago

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक…

1 hour ago