देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जनपद देवरिया द्वारा राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देवरिया के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम विशेषकर बूंदी के लड्डू, खोया, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिठाइयां, समस्त प्रकार की मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ आदि के विक्रय पर रोकथाम हेतु देवरिया नगरपालिका क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।
भटवलिया चौराहा स्थित मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठानों से सोनपापड़ी का एक नमूना प्रेमचंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, छेना मिठाई का एक नमूना घनश्याम वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तथा गुलाब जामुन का एक नमूना श्रीराम यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया।
चौरसिया चौक, बरई टोला, देवरिया स्थित लड्डू विनिर्माण इकाई से रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक नमूना घनश्याम वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, चीनी का एक नमूना नेहा त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, बूंदी के लड्डू का एक नमूना प्रेमचंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तथा बूंदी का एक नमूना राजू पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया।अबूबकर नगर स्थित मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का एक नमूना घनश्याम वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, खोया का एक नमूना श्रीराम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, पनीर का एक नमूना नेहा त्रिपाठी द्वारा तथा गुलाब जामुन का एक नमूना प्रेमचंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया। 04 प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर 11 नमूने संग्रहित किए गए। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान में जनपद देवरिया में अब तक कुल 32 नमूने संग्रहित किया जा चुके हैं।
सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत की…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। बरनवाल सेवा समिति सलेमपुर की कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत पर…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) भागलपुर ब्लॉक अंतर्गत गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में बाल दिवस बड़े…
पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीणा एवं अपर जिलाधिकारी श्री जयप्रकाश जी ने किया के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर कस्बे में चल रही श्री राम जानकी रामलीला में शुक्रवार…