वर्ष 2021-22 में मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का कराया जायेगा सोशल आडिट

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 08 अक्टूबर से 17 दिसंबर तक जनपद के 05 विकास खण्डों बैतालपुर, बनकटा, पथरदेवा, लार तथा रुद्रपुर कुल 399 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2021-2022 में मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का शतप्रतिशत सोशल आडिट कराया जायेगा। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2019-2020 एवं वर्ष 2021-2022 की सोशल आडिट में जो विकास खण्ड सोशल आडिट से आच्छादित नहीं हो सके थे,उन विकास खण्डों की समस्त ग्राम पंचायतों की भी सोशल आडिट साथ-साथ ही सम्पादित की जायेगी जिसके लिए जिला स्तरीय अधिकारीयों को पर्यवेक्षक के रूप में नामित करते हुए विकास खंडों का रोस्टर निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि ब्लॉक बैतालपुर के 91 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट किए जाने की तिथि 13 अक्टूबर से 3 दिसंबर तक, ब्लॉक बनकटा के 75 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट किए जाने की तिथि 10 अक्टूबर से 10 दिसंबर तक, ब्लॉक पथरदेवा के 76 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट की तिथि 20 अक्टूबर से 10 दिसंबर तक, ब्लॉक लार के 71 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट किए जाने की तिथि 13 अक्टूबर से 21 दिसंबर तक, ब्लॉक रुद्रपुर के 86 ग्राम पंचायतों में 20 अक्टूबर से 17 दिसंबर तक सोशल ऑडिट हेतु तिथि निर्धारित की गई है। विकास रामपुर कारखाना, देवरिया सदर,तरकुलवा व सलेमपुर के छूटे हुए कुल 24 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट की जाएगी। विकासखंड रामपुर कारखाना, लार, रुद्रपुर,बैतालपुर में आचार संहिता के कारण छूटे हुए ग्राम पंचायतों की सोशल ऑडिट वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021-22 का संपन्न किया जाएगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

11 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

11 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

11 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

11 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

11 hours ago