विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन में विधायक ने अंगवस्त्र देकर किया कार्यकर्ताओं को सम्मानित

बिशेश्वरगंज/बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)!बिशेश्वरगंज भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को एक भव्य सक्रिय सदस्य्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कृष्णा पेट्रोलियम के निकट स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में हुए इस आयोजन में पयागपुर विधानसभा के सभी मंडलों से सैकड़ों की संख्या में सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सम्मेलन में मंडल अध्यक्षों के साथ-साथ सभी सेक्टर व बूथ अध्यक्ष एवं प्रभारियों की भी प्रभावशाली उपस्थिति रही। कार्यक्रम तीन सत्रों में सम्पन्न हुआ। जिसमें संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अपने सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो बिना थके, बिना रुके संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके समर्पण की सराहना की।

सदर विधायक बलरामपुर पल्टू राम ने अपने सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की पहचान उसकी नीतियों और जमीनी कार्यों से है, जिसे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचाने का काम करते हैं। उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और योगदान पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब का समरसता, सामाजिक न्याय और संविधान निर्माण में जो योगदान है, वह आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। भाजपा उनके विचारों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने अपने सत्र में संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के 11 वर्षों और राज्य सरकार के 8 वर्षों के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के उत्थान के लिए ईमानदारी से कार्य किया है, जिसका लाभ अब समाज के सभी तबकों को मिल रहा है।

इस अवसर पर युवा नेता निशंक त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह,डॉ महेंद्र पाठक, जिला पंचायत सदस्य ललिता चक्रवर्ती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक, कमलेश सिंह, जिला प्रतिनिधि राज कुमार शुक्ल,दिहलदास मिश्र,मण्डल अध्यक्ष, संतोष गौतम,विष्णु दयाल चौहान,प्रमोद पांडेय,रामनिवास निषाद,दुर्गेश सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सम्मेलन का संचालन आनंद पांडेय ने व अध्यक्षता/संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने की।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

3 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

7 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

9 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago