विधायक रुद्रपुर की उपस्थिति में डीएम एवं एसपी ने रुद्रपुर तहसील में की सुनवाई

कुल 42 प्रकरण आये 08 का हुआ समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद की उपस्थिति में शनिवार को रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं की सुनवायी की। कुल 42 प्रकरण आये जिनमें से 08 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अवशेष 34 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व सहित समस्त विभागों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण सभी संबंधित पक्षों को सुनकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जवाहरलाल निवासी मदैना विकासखंड गौरी बाजार ने परिवार रजिस्टर में नाम जोड़ने तथा उसकी नकल उपलब्ध कराने की मांग की, जिसपर डीएम ने बीडीओ को तत्काल आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया। बीडीओ विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि शाम को परिवार रजिस्टर में उनके परिजनों का नाम जोड़कर परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करा दी गई है।
बजरंगी शुक्ल, निवासी सराओं खुर्द ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उनके गांव के कोटेदार व ग्राम प्रधान एक ही परिवार के सदस्य हैं अतः दुकान निरस्त की जाए। डीएम ने डीएसओ संजय पांडेय को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया, जिसमें यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रधान व कोटेदार सास व बहू हैं तथा परिवार रजिस्टर के अनुसार अलग हैं, अतः शासनादेश के अनुसार दुकान निरस्त करने योग्य नहीं है।जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ध्रुवकुमार शुक्ला वघेला बनाम रामजी विवाद का समाधान कराने वर्दगोनिया पहुंचे। इनके मध्य विभाजन का पुराना वाद न्यायालय में चल रहा है। स्थलीय निरीक्षण कर सभी पक्षों के साथ समाधान कराने का प्रयास किया गया।
रुद्रपुर तहसील में शनिवार को आये कुल 42 प्रकरणों में से 15 राजस्व, 14 पुलिस, 04 विकास, खाद्य एवं रसद के 02 तथा 7 अन्य विभागों से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे कई प्रकरण आते हैं जिनमें कई पक्ष संबंधित होते हैं और बिना मौके पर गए समाधान संभव नहीं होता है। ऐसे प्रकरणों के निस्तारण के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय कर समस्याओं का समय से निस्तारण करें।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, डीडीओ रविशंकर राय, डीसीमनरेगा बीएस राय, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह, तहसीलदार अभयराज सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खामेनेई के बाद कौन? ईरान की सत्ता पर किसका होगा नियंत्रण

अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…

2 hours ago

लखनऊ में मातम: खामेनेई की मौत पर महिलाओं का प्रदर्शन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…

3 hours ago

Ayatollah Ali Khamenei Death: मीटिंग के दौरान सटीक हमला, कैसे हुई मौत?

Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…

3 hours ago

Jammu Kashmir News: खामेनेई की मौत पर उबाल, श्रीनगर के लाल चौक में गूंजा—‘रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा’

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…

4 hours ago

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…

5 hours ago

महराजगंज में सात माह से मानदेय बंद, रोजगार सेवकों में रोष

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…

6 hours ago