सीडीओ ने किया मार्डन वेटेनरी क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने उ0प्र0 राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड, गोरखपुर (पैकफेड) द्वारा जनपद देवरिया में निर्माण कराये जा रहे पशु चिकित्सालय, देवरिया में मार्डन वेटेनरी क्लीनिक का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय डा० अरविन्द कुमार वैश्य, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया उपस्थित थे।इस परियोजना की स्वीकृत लागत रू0 5.87 करोड़ है। परियोजना स्वीकृति का दिनांक 03 जुलाई 2022 एवं पूर्ण करने का दिनाक 31 जुलाई 2024 निर्धारित है। इसपरियोजना पर कुल रू0 2.940 करोड़ अवमुक्त किया गया है। निरीक्षण में यह पाया गया कि निर्मित दीवारों में पुरानी ईटों (मानक विहीन) का प्रयोग किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि तत्काल दीवारों को तोड़कर 24 घण्टे के अन्दर अवगत करायें कि नये ईटों से निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। पूर्व में दिनांक 20.02.2023 को इस परियोजना के निरीक्षण में यह पाया गया था कि कार्यदायी संस्था द्वारा दीवारों के चिनाई में पीली ईटों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे प्रतीत होता है कि कार्यदायी संस्था द्वारा जानबूझकर मानकविहीन कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त अनियमितता के लिए कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट व अन्य दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करायें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

6 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago