RKpnews
गढ़मुक्तेश्वर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को गांव में हुई पंचायत के दौरान एक महिला ने खुलेआम चूड़ियां तोड़ दीं और पांव के बिछुए उतारकर जमीन पर रख दिए। इस दौरान महिला ने सबके सामने ऐलान किया, “अब मेरा अपने पति से कोई वास्ता नहीं है। मुझसे कोई ताल्लुक न रखे और न कोई बातचीत करे।”
दरअसल, महिला ने अपने पति पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आए दिन के झगड़ों और घरेलू हिंसा से परेशान होकर महिला ने परिजनों के साथ पंचायत का सहारा लिया, जहां उसने सबके सामने अपने वैवाहिक संबंध तोड़ने की घोषणा की।
महिला ने यह भी कहा, “मेरी बेटी है, उसका ख्याल रखा जाए, यही मेरी एकमात्र उम्मीद है।” इसके बाद वह परिजनों के साथ मायके के लिए रवाना हो गई।
ग्रामीणों की मौजूदगी में हुए इस घटनाक्रम से गांव में चर्चा का माहौल है। पंचायत ने भी दोनों पक्षों से संयम बरतने और कानूनी सलाह लेने की बात कही है।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…