शिक्षक संकुल की बैठक में निपुण ब्लाक बनाने पर दिया जोर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को बीआरसी परिसर में बीईओ के निर्देशन में विकास खण्ड पडरौना के समस्त शिक्षक संकुल की बैठक, एआरपी व एसआरजी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बीईओ पंकज सिंह ने बैठक में विभिन्न योजनाओं तथा बिन्दुओं पर चर्चा कर क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिया। उन्होंने डीसीएफ के शत-प्रतिशत भरे जाने , निपुण भारत योजना के अन्तर्गत कक्षा 1-3 तक की भाषा व गणित की 22 सप्ताह की वार्षिक योजना के संचालन का पर्यवेक्षण किया। कहा कि
शिक्षक संकुल बैठक में 100 उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाए। एसआरजी ने निपुण की योजना बनवाने व संदर्शिका के आधार पर सभी विद्यालयों में शिक्षण योजना बनाने को आवश्यक बताया। एसआरजी राम प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि, शिक्षक संकुल अपने विद्यालय वर्ष 2023 तक निपुण बनाये व विद्यालयों की मानिटरिंग करते हुए निपुण लक्ष्य एप से शत प्रतिशत स्पाट असेसमेंट सुनिश्चित करे व निपुण रजिस्ट्रर बनवा लें। अब शिक्षक संकुल की मासिक बैठक प्रत्येक माह के तृतीय मंगलकर को 3 बजे से 5 बजे तक होगी। इसके अतिरिक्त विद्यालय अभिलेख, कंपोजिट ग्रांट के सदुपयोग, समयान्तर्गत बच्चों का ड्रेस पहने हुए फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने, फेक नामांकन को डिलीट करने, आधार बनवाकर व प्रेरणा पोर्टल कर सत्यापन करने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान इंदरजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पाण्डेय, तारकेश्वर शुक्ला, दुर्गेश त्रिपाठी, मेहरुद्दीन अली, संजीव कुमार, संजय सिंह, रविंद्र नाथ पाण्डेय, आकाश सिंह, मनीष कुमार, अमित सिंह,शैलेश सिंह, सुनील मिश्र, बृजकिशोर मिश्रा ,रोशनी, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago