डीएम ने जिला स्वच्छता समिति की बैठक में ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना हेतु निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जयकेश त्रिपाठी सहित समिति के समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 (15 जून से 15 अगस्त 2025 तक संचालित) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सर्विस लेवल प्रोग्रेस में सुधार, ग्रामों में आईईसी वॉल पेंटिंग, स्वच्छ सर्वेक्षण का लोगो पेंट कराए जाने तथा सिटीजन फीडबैक बढ़ाने के संबंध में निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत कोष के अंतर्गत मिशन कार्यालय से प्राप्त धनराशि का ग्राम पंचायतों में समुचित आवंटन सुनिश्चित करने हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, जनपद में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के स्थापना हेतु स्थल चयन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि समस्त ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत सचिवालय नियमानुसार क्रियाशील रखे जाएं। जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण हेतु भूमि चिन्हित की जा चुकी है, वहां निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
बैठक में 1500 से कम आबादी वाली ग्राम पंचायतों की ओएसआर में जमा धनराशि का विवरण उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही व्यक्तिगत शौचालयों के सर्वे एवं सत्यापन तथा लंबित ऑनलाइन आवेदनों के शीघ्र निस्तारण की बात कही गई।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। शासन के निर्देशानुसार प्रथम चरण में 130 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना प्रस्तावित है, जिसके क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, परियोजना निदेशक विजेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित समस्त एडीओ पंचायत एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

54 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

1 hour ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

1 hour ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago