कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने बताया कि 12 दिसंबर को खड्डा में, ट्रेन दुर्घटना में घायल युवती के उपचार के संदर्भ में एम्बुलेंस नहीं उपलब्ध होने के वायरल हो रहे वीडियो, के संदर्भ में प्रकरण की जांच करने पर पाया गया कि घायल युवती, पुष्पा साहनी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा तुर्कहा पर लाया गया, जहां उस समय ओपीडी में तैनात चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय कुशीनगर रेफर किया गया। जांच में पाया गया कि घायल युवती को एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि, एंबुलेंस उपलब्ध ना कराए जाने पर जे0वी0के0 एंबुलेंस कंपनी जनपद कुशीनगर के प्रोग्राम मैनेजर पवन, के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु कंपनी को निर्देशित किया गया है, एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा को चेतावनी देते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित किया गया है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…
मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के थाना तरकुलवा निरीक्षण के तहत पुलिस प्रशासन ने व्यापक समीक्षा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…