सीडीओ ने विकास खण्ड भलुअनी में चल रहे मनरेगा के अंतर्गत योजनाओं का किया निरीक्षण

कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं पाये जाने पर तकनीकी सहायक के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिए निर्देश

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत एरिया आफिसर एप्प के माध्यम से चल रहे कार्य पर निरीक्षण आख्या अपलोड किये जाने के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड भलुअनी के ग्राम पंचायत बेलावर दुबावर, जैतपुरा एवं नरायनपुर तिवारी मे मनरेगा योजनानतर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बैतालपुर ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत बेलवार दुबावर, नरायनपुर एवं जैतपुरा में चकरोड निर्माण का कार्य चल रहा था। बेलवार दुवाबर मे 12, जैतपुरा मे 10 एवं नरायनपुर मे 10 श्रमिक नियोजित पाये गये। किसी भी कार्य पर सी0आई0बी0 नही पाये जाने पर सम्बन्धित ग्राम पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक को चेतावनी देते हुए नियमानुसार वसूली कराने के निर्देश दिये गये । ग्राम पंचायत जैतपुरा मे स्कूल चहार दिवारी निर्माण कार्य चल रहा था, जिसपर बालु और सिमेन्ट के मिश्रण मानक के अनुरूप नहीं पाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक विश्वनाथ गुप्ता के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये एवं खण्ड विकास अधिकारी एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये गये कि चल रहे चकमार्ग कार्य पर 20 से अधिक श्रमिकों लगाते हुए एन०एम०एस० के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिये गये ।

rkpshomnath

Recent Posts

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

3 minutes ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

49 minutes ago