सेवरही थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जागू निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने छोटे भाई पर हुए हमले का कारण पूछने गया था, इसी दौरान आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, बेनिया टोला निवासी उमाशंकर निषाद पर उस समय हमला किया गया जब वह बाजार से लौट रहे थे। उन पर घात लगाकर प्रिंस निषाद, नत्थू निषाद, मुन्ना निषाद समेत छह-सात लोगों ने हमला किया। आरोपियों ने उमाशंकर की मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने की भी कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार सुबह जागू निषाद अपने गांव के पांच-छह लोगों के साथ प्रिंस निषाद के घर पहुंचा और भाई पर हमले की वजह पूछी। इसी दौरान प्रिंस ने चाकू निकालकर जागू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
परिजन घायल जागू को तुरंत स्योरही के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर फैलते ही इलाके में उत्पात मच गया। गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मृतक का शव लेकर आरोपी के घर का घेराव कर लिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश जारी है।
यह वारदात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता खड़ी करती है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…